चुनाव आयोग टीम भावना से काम करता है : नवीन चावला (लीड-1)
मुख्य चुनाव आयुक्त पद संभालने के बाद चावला ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, "हम आपके सामने व्यक्तिगत तौर पर नहीं, बल्कि एक टीम के तौर पर मौजूद हैं। आयोग में हर फैसले का आधार रायशुमारी होती है। आयोग के सभी तीन सदस्यों की सहमति ही फैसले का आधार होती है।"
इस मौके पर चुनाव आयुक्त एस़ वाइर्. कुरैशी और नए चुनाव आयुक्त वी़ एस. संपथ भी मौजूद थे। चावला ने कहा, "जिस दिन मैंने चुनाव आयुक्त पद की जिम्मेदारी ली थी उसी दिन प्रण किया था कि मैं संविधान का पूरा पालन करूंगा। मैं मुख्य चुनाव आयुक्त की हैसियत से एक बार फिर यह प्रण करता हूं।"
चावला को 13 मई, 2005 को इस आयोग का सदस्य बनाया गया था। मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर उनका कार्यकाल 29 जुलाई, 2010 को पूरा हो जाएगा। बसपा प्रमुख मायावती द्वारा आयोग पर भेदभाव का आरोप लगाए जाने के बारे में पूछे गए एक सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि 2007 के उत्तर प्रदेश विधान 0सभा चुनाव के बाद मायावती ने खुद आयोग की कार्यशैली की तारीफ की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications