राजग सरकार के दौरान आडवाणी ने क्यों नहीं उठाया काले धन का मुद्दा : राहुल

गोंडा में कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के समर्थन में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने आडवाणी पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रकि गठबंधन(राजग) सरकार ने देश में पांच साल का कार्यकाल पूरा किया और आडवाणी जी उस सरकार में देश के गृह मंत्री थे। लेकिन पूरे कार्यकाल के दौरान न उन्होंने न उनकी पार्टी ने कभी काले धन का मुद्दा उठाया।

राहुल ने सवाल उठाते हुए कहा कि अब चुनाव के पहले ही आडवाणी को काले धन और स्विस बैंक की याद क्यों आई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा से वोट बैंक की राजनीति की है। काले धन का मुद्दा भी उसकी वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राजग सरकार ने देश के लिए कुछ नहीं किया। सिर्फ इंडिया शाइनिंग जैसे नारे दिए जिनका गांव और गरीबों में कोई असर नहीं दिखाई पड़ा।

राहुल ने कहा कि प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी(बसपा) सरकार केंद्र सरकार की राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना(नरेगा) समेत अन्य योजनाओं को सही ढंग से लागू नहीं कर पा रही है। राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण राज्य के विकास की गति थम गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+