उत्तर व दक्षिण कोरिया के बीच बातचीत टली (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक साउथ्स यूनीफिकेशन मिनिस्ट्री की एक प्रवक्ता ने कहा कि उत्तरी कोरिया के सीमावर्ती शहर कासांग में प्रस्तावित बातचीत में हिस्सा लेने पहुंचा सियोल का प्रतिनिधिमंडल शुरू में इसी बात को लेकर अनिश्चित था कि उत्तरी कोरिया की ओर से बातचीत में कौन हिस्सा लेगा।
प्रवक्ता ने कहा कि दोनों पक्ष इस बात पर भी सहमत नहीं हो पाए कि किस इमारत में बातचीत आयोजित की जाएगी।
दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधिमंडल सोमवार सुबह उत्तरी कोरिया के लिए रवाना हुआ था। लेकिन कासांग पहुंचने के कई घंटे बाद भी अभी तक बातचीत शुरू नहीं हो पाई है। कासांग में दोनों पड़ोसी देश संयुक्त रूप से एक औद्योगिक पार्क संचालित करते हैं।
उत्तरी कोरिया ने बातचीत शनिवार को शुरू करने का प्रस्ताव किया। उसने कहा कि दक्षिण कोरिया के लिए औद्योगिक पार्क को लेकर यह एक महत्वपूर्ण संदेश है।
यह बातचीत फरवरी 2008 में सत्ता में आए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली म्यंग बाक की सरकार द्वारा उत्तरी कोरियाई सरकार के साथ पहली बातचीत होगी।
अक्टूबर महीने में दोनों देशों के बीच सैन्य स्तर पर बातचीत हुई थी। लेकिन बातचीत के दौरान उत्तर कोरिया ने औद्योगिक पार्क बंद करने की धमकी दी थी। यह धमकी एक तरह से दोनों देशों के बीच हुए समझौते के समाप्त होने का संकेत थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications