पप्पू यादव से उनकी मां सिर्फ 6 वर्ष बड़ी !
पूर्णिया संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहीं पप्पू यादव की मां शांतिप्रिया देवी द्वारा दिए गए शपथ पत्र में उनकी उम्र 49 वर्ष बताई गई है, जबकि लगभग पांच वर्ष पूर्व मधेपुरा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके पप्पू यादव ने वर्ष 2004 में चुनाव आयोग को दिए गए शपथ पत्र में बताया था कि उनकी उम्र 38 वर्ष है।
पांच वर्ष गुजर जाने के बाद पप्पू यादव की उम्र 43 वर्ष हो गई और ऐसी स्थिति में शांतिप्रिया उनसे सिर्फ 6 वर्ष बड़ी हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि या तो शांति प्रिया ने गलत शपथ पत्र दिया है या पप्पू यादव ने चुनाव आयोग से सूचना छुपाई है।
इधर, इस मामले में जब राज्य निर्वाचन विभाग के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कुमार अंशुमाली से पूछा गया तो उन्होंने गलत शपथ पत्र को कानूनन जुर्म बताया। उन्होंने बताया कि अगर इस मामले में शिकायत मिलती है और गलत शपथ पत्र देने की पुष्टि हो जाती है तो जनप्रतिनिधि अधिनियम की धारा 31 बी के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications