लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' मंगलवार को पिछले बंद के मुकाबले 214.11 अंक की गिरावट के साथ 10,765.39 पर खुला। कारोबार के अंत में यह 81.39 अंकों की नरमी के साथ 10,898.11 पर बंद हुआ।
दिन भर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 11068.82 के उच्चतम और 10764.08 के न्यूनतम स्तर तक पहुंचा।
बीएसई के मिड कैप सूचकांक में 5.77 अंकों की गिरावट आई जबकि स्मॉल कैप सूचकांक में 16.83 अंकों की बढ़त दर्ज की गई।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' पिछले बंद के मुकाबले मंगलवार को 0.25 अंकों की गिरावट के साथ 3,376.85 पर खुला। कारोबार के अंत में निफ्टी 11.80 अंक नीचे 3,365.30 पर था। निफ्टी सूचकांक ने 3309.35 के न्यूनतम और 3414.70 के उच्चतम स्तर तक कारोबार किया।
कारोबार के दौरान चार प्रमुख सेक्टरों रियल्टी, एफएमसीजी, स्वास्थ्य ओर प्रौद्योगिकी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 2.86 फीसदी की गिरावट बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में आई जबकि रियल्टी क्षेत्र के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.27 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख मामूली रूप से सकारात्मक रहा और यहां सूचीबद्ध 1226 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखी गई जबकि 1288 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में इजाफा हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications