नेपाल से मुंबई के लिए अब सीधी विमान सेवा
सरकारी स्वामित्व वाली नेपाल एयरलाइन्स अब सप्ताह में दो बार, सोमवार और शुक्रवार को मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। एक व्यक्ति के लिए आने-जाने का किराया 20,000 एनआरएस (250 डालर) होगा। हालांकि कंपनी ने प्रथम तीन महीने तक किराए में 2,000 एनआरएस की छूट का प्रावधान रखा है।
काठमांडू से अपराह्न् 1.45 बजे शुरू होने वाली उड़ान दो घंटे से थोड़ा अधिक समय में मुंबई पहुंच जाएगी।
हालांकि अतीत में भी नेपाल एयरलाइन्स ने वर्ष 1992 से 2007 तक मुंबई के लिए उड़ान शुरू की थी, लेकिन नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता के कारण यात्रियों की संख्या घटती गई और अंतत: विमान सेवा बंद हो गई।
लेकिन अब नेपाल की माओवादी नेतृत्व वाली सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने का मन बनाया है। पर्यटन मंत्री हिसिला यामी ने घोषणा की है कि नेपाल एयरलाइन्स भविष्य में भारत के सात अन्य शहरों के लिए भी अपनी सेवाएं शुरू करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications