बिहार को वर्ष 2015 तक विकसित राज्य बना दिया जाएगा : नीतीश कुमार

सीतामढ़ी के रूईदासपुर प्रखंड मुख्यालय में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार द्वारा उचित सहयोग नहीं मिलने के कारण बिहार में कई योजनाओं को कार्यान्वित नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार राज्य सरकार से सहयोग न करे, परंतु उसे परेशान भी न करे।

उन्होंने कहा कि केन्द्र में राजग सरकार बनने से उसका बिहार के प्रति सहयोगात्मक रवैया रहेगा। उन्होंने लोगों से जाति तथा धर्म से उपर उठकर विकास के मुद्दे पर वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास को देखकर दिल्ली में बैठे नेताओं को परेशनी हो रही है।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बाढ़ के समय तो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कोसी त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया था परंतु अब तक बिहार को क्या मिला। उन्होंने केन्द्र सरकार में शामिल बिहार के मंत्रियों पर भी बिहार के विकास के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+