इंडिया शाइनिंग में देश तो नहीं चमका, गरीब जरूर मरते रहे : राहुल (लीड-1)

मध्य प्रदेश के दौरे पर आए राहुल ने बालाघाट और होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के पिपरिया में अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित करते हुए मंगलवार को प्रदेश की जनता को कांग्रेस और विपक्षी दलों का फर्क भी समझाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए हर प्रदेश और प्रत्येक हिन्दुस्तानी एक है जबकि विपक्षी दल हिन्दू-मुसलमान और मराठी-बिहारी के नाम पर देश को लड़ाते हैं।

उन्होंने कहा, "हम कहते हैं कि व्यक्ति किसी भी राज्य अथवा धर्म का हो उसे साथ लेकर चलना और देश को आगे बढ़ाना है, लेकिन हमारे विपक्षी उल्टी गंगा बहाते हैं। बस यही फर्क है कांग्रेस और विपक्षी दलों में।"

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी तथा राज्य की शिवराजसिंह चौहान सरकार पर भी जमकर हमले बोले।

राहुल ने कहा कि आडवाणी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कमजोर प्रधानमंत्री कहते हैं लेकिन मनमोहन सिंह ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिनके कार्यकाल में मुम्बई में हुए आतंकी हमले का मुंहतोड़ जबाव दिया गया। उनका मजबूत नेतृत्व ही था कि पाकिस्तान को स्वीकारना पड़ा कि आतंकवादी उसी के देश से आए थे। वहीं दूसरी ओर जब देश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार थी तो हमारे विदेश मंत्री आतंकवादियों को छोड़ने कंधार चले गए थे। यही अंतर है कांग्रेस और भाजपा में।

उन्होंने कहा कि आडवाणी ने तो यहां तक कहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी तक नहीं थी कि आतंकवादियों को छोड़ने के लिए उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी भी कंधार जा रहे हैं। ऐसे में अब जनता को ही तय करना है कि कौन मजबूत है और कौन कमजोर।

राहुल ने कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने गरीबों, पिछड़ों और अल्पसंख्यक की सरकार बनाने का दावा किया था और उसे पूरा भी किया है। इन सभी वगोर्ं के लिए योजनाएं चलाई गई हैं। हर व्यक्ति को रोजगार मिले इसके लिए राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना को कानून बनाया गया है। देश की खुशहाली के लिए पसीना बहाने वाले किसानों के कर्जे माफ किए गए हैं, हर बच्चे को स्कूल भेजा जा रहा है, आदिवासियों को जमीन का हक दिलाया गया है।

प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र सरकार पर भेदभाव बरतने के लगाए जा रहे आरोपों का भी राहुल ने सिलसिलेवार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पिछले साल केंद्र ने राज्य को विभिन्न योजनाओं के जरिए इतनी धनराशि दी है जितनी कि राजग के शासन काल के दौरान तीन वर्षो में भी नहीं मिली थी। केंद्र से राशि और योजनाएं मध्य प्रदेश को भेजी जाती है मगर उनका सही उपयोग नहीं होता है। यहां के हालात देखकर लगता है कि केंद्र से भेजी जाने वाली राशि का पांच पैसा भी खर्च नहीं हो रहा है।

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश पचौरी ने कहा कि भाजपा को सरकार चलाना नहीं आता है और वह केंद्र पर आरोप लगाए जा रही है। हकीकत यह है कि केन्द्र से पर्याप्त कोयला और बिजली मिल रही है, इसके बावजूद प्रदेशवासियों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+