लोकसभा चुनाव में पसीना बहा रहे हैं झारख्ांड के 2 पूर्व मुख्यमंत्री
भाजपा विधायक मुंडा जमशेदपुर से किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि कोडा सिंहभूम से चुनाव लड़ रहे हैं। मुंडा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया था और 2003 में उन्हें मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला। इसी तरह कोडा ने 2005 में भाजपा छोड़ी और सितंबर 2006 में मुख्यमंत्री बन गए।
दोनों नेता जनता के सामने अपने-अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिना रहे हैं। मुंडा कहते हैं, "मतदाता के लिए विकास मुद्दा है। मैंने जनता की भलाई के लिए कई परियोजनाएं चलाई थीं।" गांवों का दौरा करते वक्त वह यह बताना नहीं भूलते कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना चलाने का श्रेय उनको ही जाता है।
कोडा भी जनता को प्रभावित करने के लिए अपनी उपलब्धियां गिनाने में लगे हैं। वह एक चुनावी रैली में कहते हैं, "जनता मुझे जानती है। मैंने राज्य की भलाई के लिए काफी कुछ किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications