चुनावी सभाओं में भी दर्शक उठा सकेंगे आईपीएल मैचों का लुत्फ
राजनीतिक दलों ने इस समस्या का सामना करने के लिए एक तरकीब निकाली है। मतदाताओं को चुनावी सभाओं में बांधे रखने के लिए राजनीतिक दलों ने अब सभा स्थलों पर टेलीविजन स्क्रीन लगाने की तैयारी कर ली है।
चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल कहते हैं, "देश में लोगों की क्रिकेट के प्रति गजब की दीवानगी है। हम रैली व सभा स्थलों पर बड़े-बड़े टेलीविजन स्क्रीन लगवा रहे हैं ताकि रैली शुरू होने से पहले तक लोग आईपीएल का लुत्फ उठा सकें।"
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का कहना है, "सामान्यत: चुनावी रैलियां शाम में होती है और उसी समय आईपीएल के मैच खेले जा रहे हैं। हम चुनावी सभा-स्थलों पर टेलीविजन स्क्रीन लगा सकते हैं ताकि सभाओं में आने वाली भीड़ मैच का भी आनंद भी ले सके।"
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी कांग्रेस की तर्ज पर सभा स्थलों पर टेलीविजन स्क्रीन लगाने की योजना बनाई है। पार्टी के कुछ उम्मीदवारों ने तो इसकी तैयारी भी कर ली है।
दिल्ली प्रदेश भाजपा के सचिव वीरेन्द्र सचदेवा ने आईएनएस से बातचीत में कहा, "चुनावी सभाओं के दौरान जुटने वाली भीड़ आईपीएल मैचों का भी लुत्फ उठा सके, इसके लिए सभा स्थलों पर टेलीविजन स्क्रीन लगाने का प्रस्ताव है। हम उस पर विचार कर रहे हैं।"
नई दिल्ली संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय गोयल ने कहा, "मैं तो पहले भी मैचों के दौरान बड़े-बड़े स्क्रीन लगाता रहा हूं। मैं तो बड़े एलसीडी स्क्रीन लगवा रहा हूं ताकि लोग आईपीएल से वंचित न रहे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications