अब अमर चित्र कथा पढ़िए अपने मोबाइल फोन पर

नई दिल्ली, 21 अप्रैल(आईएएनएस)। ताजा फिल्मों को अपने मोबाइल फोन पर देखने की तमन्ना पूरी करने के लिए आपको कुछ और महीने इंतजार करना होगा, लेकिन इससे पहले आप मोबाइल पर अपने पसंदीदा कॉमिक को देखने या पढ़ने की तमन्ना पूरी कर लेंगे। फोन ऑपरेटरों ने अमर चित्र कथा जैसे कॉमिक को आपके मोबाइल पर परोसने की तैयारी कर ली है।

वोडाफोन के विपणन और नया कारोबार विभाग के निदेशक हरित नागपाल ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "अमर चित्र कथा की लोकप्रियता जगजाहिर है। हम ग्राहकों के फोन पर इसे परोसना चाहते हैं। वैसे, इसे मूल प्रारूप के साथ पेश नहीं किया जाएगा। मोबाइल के लिए इसका खास प्रारूप तैयार किया जाएगा। मेट्रो रेल, बस, कार आदि में सफर करते वक्त इसे पढ़ा जा सकेगा।"

मोबाइल के जरिए मूल्यवर्धित सेवा(वैस)उपलब्ध कराए जाने की होड़ बढ़ रही है। लेखा कंपनी प्राइस वाटरहाउस कूपर्स(पीडब्ल्यूसी) के मुताबिक वैस का बाजार जोर पकड़ रहा है। ऑपरेटरों के कुल राजस्व में वैस का योगदान लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल यह बाजार 5000 करोड़ रुपये का है जो 2010 तक 10 हजार करोड़ रुपये का हो जाएगा। इसके तहत मोबाइल के जरिए वीडियो गेम, कई तरह के पसंदीदा रिंग टोन, चुटकुले, कॉलर रिंग बैक टोन, सूचनाएं, फोटो आदि उपलब्ध कराए जाते हैं।

एयरसेल के मुख्य संचालन अधिकारी गुरदीप सिंह कहते हैं, "एयरसेल ने अपनी सफलता के मंत्र के तौर पर वैस पर ज्यादा फोकस करने की योजना बनाई है। वैस का तेजी से विस्तार हो रहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+