नस्लभेद सम्मेलन का हुआ बहिष्कार

नस्लभेद सम्मेलन का हुआ बहिष्कार

अमरीका और इसराइल ने जेनेवा में शुरु हो रहे संयुक्त राष्ट्र के महत्वरपूर्ण नस्ल संबंधी सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया है. सम्मेलन आज शुरु हो रहा है.

आठ साल पहले दक्षिण अफ्रीका में नस्लभेद के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र का पहला सम्मेलन हुआ था और इस दिशा में प्रगति की समीक्षा के लिए जेनेवा में सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है.

अमरीका और इसराइल ने अरब देशों के रवैए पर सम्मेलन का बहिष्कार किया है. अरब देश यहूदीवाद को नस्लवादी क़रार देने की मांग कर रहे थे जिसका इसराइल और अमरीका ने कड़ा विरोध किया है. अमरीका और इसराइल के अलावा कुछ और पश्चिमी देशों ने भी सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया है.

अमरीका और इसराइल ने सम्मेलन शुरु होने से पहले भी चेतावनी दी थी कि वो इसका बहिष्कार कर सकते हैं. ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद आज दिन में सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं.

अहमदीनेजाद इसराइल और अमरीका के प्रति अपने कड़े तेवरों के लिए जाने जाते हैं. वो पूर्व में इसराइल को दुनिया के मानचित्र से मिटाने की बात कह चुके हैं और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यहूदियों पर किए गए अत्याचार को मिथक की संज्ञा दे चुके हैं.

इससे पहले रविवार को पोप बेनेडिक्ट ने सम्मेलन को अपना समर्थन दिया था जबकि मानवाधिकार संस्था ह्यूमन राइट्स वॉच ने कहा है कि जो देश इसका बहिष्कार कर रहे हैं वो नस्लभेद से पीडित लोगों से मुंह फेर रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+