जमैका: विमान से 167 बंधक रिहा

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने टेलीविजन चैनल सीएनएन के हवाले से बताया कि पुलिस और सुरक्षा अधिकारी मामले को देख रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक घटना उस समय हुई जब विमान कनाडा के लिए उड़ान भरने वाला था।
विमान कर्मचारी की हत्या
विमान के एक कर्मचारी को विमान में गोली मार दी गई है। इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं हो सकी है कि क्या विमान चालक की हत्या कर दी गई है। हालांकि अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय समय के अनुसार रात के 10 बजकर 30 मिनट पर एक व्यक्ति कई जाली दस्तावेजों को दिखाते हुए एवं सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए विमान में सवार हो गया।


Click it and Unblock the Notifications