लालू को मंत्रीमंडल से हटायें: कांग्रेस

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने रविवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि रेल मंत्री लालू प्रसाद के बाबरी मस्जिद के बारे में दिए गए बयान के बाद उन्हें मंत्रिमंडल से हटा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे अपने केन्द्रीय नेतृत्व से भी लालू प्रसाद को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग करेंगे।
राजद के शासनकाल में सांप्रदायिक दंगे
शर्मा ने नीतीश कुमार की सरकार से भी बिहार में राजद के शासनकाल में हुए सांप्रदायिक दंगों की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राजद के शासन काल में हुए सभी सांप्रदायिक दंगों के पीछे तत्कालीन सरकार की अहम भूमिका रही।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को भाजपा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से लालू प्रसाद को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की थी।
ज्ञात हो कि शक्रवार को दरभंगा के मानिगाछी में लालू प्रसाद ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बाबरी मस्जिद विध्वंस के मामले में भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस को भी जिम्मेदार बताया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications