श्रीलंका में विद्रोहियों के इलाके से 5,000 नागरिक मुक्त
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर उदय नानायाक्कारा ने बताया कि सेना ने सोमवार तड़के पुथुमथालन गांव में धावा बोलकर नागरिकों को बचाया, इनमें भारी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
सेना के अधिकारियों का कहना है कि करीब 12 किलोमीटर के तटवर्ती इलाके में पिछले तीन महीने से हजारों नागरिकों को बंधक बना कर रखा गया हैं। इनमें से कुछ ग्रामीण निकल भागने में भी सफल हुए हैं।
सेना के अनुमान के अनुसार करीब 70 हजार नागरिक अभी भी तटीय इलाके में फंसे हुए हैं, जहां पेयजल की भारी कमी है। सरकार ने इन इलाकों में जहाजों से खाद्यान्न भेजा है।
एक अनुमान के अनुसार तमिल विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके से भागकर करीब 68,000 नागरिक सरकार के नियंत्रण वाले शिविरों में गुजारा कर रहे हैं।
सेना का दावा है कि लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) का सफाया करने के लिए सैनिक अभियान अंतिम चरण में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications