गत वित्त वर्ष विदेशी निवेशकों ने की जमकर बिकवाली

मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। पिछले वित्त वर्ष के दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 11.83 अरब डॉलर मूल्य के शेयरों की बिक्री की। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 1998-99 के बाद यह पहला मौका था जब विदेशी निवेशकों द्वारा इतनी बिकवाली की गई।

आंकड़ों के मुताबिक 31 मार्च 2008 तक विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों में 68,007 डॉलर का निवेश किया लेकिन एक वर्ष बाद इसमें 11,826 डॉलर की कमी आई और यह 51,669 डॉलर रह गया।

ब्रोकरेज हाउस और वित्तीय सेवा कंपनी बोनांजा के प्रमोटर और निदेशक शिव कुमार गोयल ने बताया, "वर्ष 2008 में विदेशी निवेशकों ने इसलिए बिकवाली की क्योंकि उनके अपने देशों में तरलता का संकट खड़ा हो गया था। ऐसा सिर्फ भारत में नहीं दुनिया भर के देशों में हुआ।"

सेबी के आंकड़ों के मुताबिक पिछले वित्त वर्ष के अप्रैल, दिसम्बर और मार्च को छोड़कर प्रत्येक महीने विदेशी निवेशकों ने जमकर बिकवाली की।

इस बिकवाली के कारण ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स एक अप्रैल 2008 से 31 मार्च 2009 के बीच लगभग 5,918.12 अंक यानी 37.87 फीसदी लुढ़क गया।

उल्लेखनीय है कि इस समय देश की अनुमानित बाजार पूंजी करीब 550 अरब डॉलर है जबकि जनवरी 2008 में यह राशि लगभग 15 खरब डॉलर थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+