कंधमाल से केंद्रीय बलों को हटाना नहीं चाहता उड़ीसा
राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (कानून और व्यवस्था) अरुण सारंगी ने कहा कि केंद्र सरकार कंधमाल समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तैनात अर्धसैनिक बलों की 45 कंपनियां हटाना चाहती हैं। केंद्र सरकार अर्धसैनिक बलों को पश्चिम बंगाल में तैनात करना चाहती है, जहां 30 अप्रैल से मतदान शुरू होगा।
सारंगी ने कहा, "हमने केंद्र से कहा है कि कंधमाल जिले में कम से कम अर्धसैनिक बलों की 15 कंपनियां बनी रहे।"
उल्लेखनीय है कि कंधमाल में पिछले वर्ष सितंबर और अक्टूबर में हुई सांप्रदायिक हिंसा में कम से कम 38 लोग मारे गए थे। इसके बाद ही यहां अर्धसैनिक बलों की कम से कम 40 कंपनियां तैनात की गई थीं।
कंधमाल के जिलाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि जिले में अभी भी अर्धसैनिक बलों की 18 कंपनियां तैनात हैं। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि अर्धसैनिक बलों के जवान जिले में बने रहें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications