बांग्लादेशी समाचार पत्र ने कहा, कूटनीतिक दवाब बनाना बंद करे भारत
बांग्लादेशी समाचार पत्र 'न्यू एज' ने सोमवार को अपने संपादकीय में कहा है कि अवामी लीग के सत्ता में आने के बाद से ही भारत अपने पड़ोसी देश पर हावी होने की इच्छा दर्शाने लगा है।
भारत के विदेश सचिव शिवशंकर मेनन 12-13 अप्रैल को ढाका पहुंचे थे। मेनन ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ बातचीत की थी और कहा जा रहा है कि उन्होंने हसीना से कहा था कि उनकी हत्या करने का प्रयास किया जा सकता है।
भारत और बांग्लादेश की सरकारें मेनन के इस दौरे पर चुप्पी साधी रही लेकिन हसीना और उनके राजनीतिक सहयोगियों की सुरक्षा जरूर बढ़ा दी गई। समाचार पत्र ने कहा है कि बांग्लादेश सरकार भारतीय विदेश सचिव के साथ बातचीत के मुद्दे पर जनता को विश्वास में लेने असफल रही।
समााचर पत्र ने संपादकीय में लिखा है कि सरकार की यह जिम्मेदारी होती है कि वह देश की जनता को बताए कि देश पर किस प्रकार का खतरा है और यदि यह आधारहीन है तो वह भी स्पष्ट करे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications