'दैवी हस्तक्षेप' से बची गोवा सरकार : मुख्यमंत्री
कामत ने रविवार को बिकोलिम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, "एक मुख्यमंत्री को कई तरह के दबावों के बीच काम करना पड़ता है। गोवा में चल रही गठबंधन सरकार केवल भगवान के कारण बच सकी है।"
उन्होंने गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने वाले की तुलना एक ऐसे नट से की जो दोनों हाथों में पकड़े एक बांस पर संतुलन साधते हुए हवा में रस्सी पर चलता है।
कामत ने कहा कि वह रस्सी पर चलते नट की तरह महसूस करते हैं। वह कहते हैं, "कई बार ऐसे मौके आए जब मुझे लगा कि मैं गिर जाऊंगा। मैं किसी तरह खुद को बचाने में कामयाब हुआ। बाद में मैंने देखा तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नीचे गिरे हुए थे। "
कांग्रेस नेता कामत राज्य में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) व कुछ अन्य विधायकों के साथ मिलीजुली सरकार चला रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications