वामदलों के समर्थन समेत सभी विकल्प खुले : प्रधानमंत्री (लीड-1)
सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की जानीमानी हस्ती एन. नारायणमूर्ति की पुस्तक 'ए बेटर इंडिया, ए बेटर वर्ल्ड' के लोकार्पण के मौके पर वरिष्ठ पत्रकारों से चर्चा में प्रधानमंत्री ने कहा, "कांग्रेस और उसके घटक मिलकर केंद्र में अगली सरकार बनाएंगे।"
उन्होंने कहा, "हम अपने दम पर यदि सरकार बना पाए तो अति उत्तम, नहीं तो फिर हमारे दरवाजे सभी के लिए खुले हैं जो हमें समर्थन देना चाहेंगे।"
प्रधानमंत्री से जब यह पूछा गया कि उन्हें यह उम्मीद कैसे है कि वह उन्हीं वामपंथी दलों के साथ काम करेंगे जिन्होंने परमाणु करार के लिए उनका विरोध किया था, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, "हमने पूर्व में भी उनके साथ मिलकर काम किया है तो भविष्य में हम दोनों साथ काम क्यों नहीं कर सकते। यह तो लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है।"
उन्होंने कहा कि वाम दलों ने अमेरिका के साथ अच्छे संबंधों की कभी मुखालफत नहीं की बल्कि वामदलों को अमेरिका के साथ रणनीतिक साझेदारी से एतराज है।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल परमाणु करार के मुद्दे पर वामदलों ने केंद्र सरकार से समर्थन वापस ले लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications