सत्यम स्वतंत्र कंपनी बनी रहेगी : महिंद्रा (लीड-1)

सत्यम के भविष्य को लेकर लगाए जा रहे कयास पर विराम लगाते हुए खरीदार कंपनी ने कहा कि कंपनी की वित्तीय सेहत सुधारना उसकी प्राथमिकता होगी।

सरकार द्वारा सत्यम के लिए नियुक्त बोर्ड के साथ पहली बैठक के बाद महिंद्रा समूह के प्रमुख आनंद महिंद्रा ने कहा कि भविष्य में सत्यम की स्वतंत्र पहचान बनी रहेगी और कुछ मामूली परिवर्तनों के साथ इसके शीर्ष अधिकारी काम करते रहेंगे।

इधर कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने सत्यम के अधिसंख्य शेयर खरीदने के लिए राशि जमा कर दी है।

कंपनी द्वारा जारी एक वक्तव्य के मुताबिक टेक महिंद्रा की अनुषंगी वेंटरबरी कंसल्टैंट्स को 31 फीसदी शेयर खरीदने के लिए 35.1 करोड़ डॉलर चुकाने हैं जिसके बाद वह शेष 20 फीसदी शेयरों के लिए खुली पेशकश करेगी। इन शेयरों के लिए कंपनी लगभग 23.1 करोड़ डॉलर चुकाएगी।

टेक महिंद्रा और सत्यम के मौजूदा बोर्ड के बीच हुए समझौते के मुताबिक कंपनी को 21 अप्रैल तक यह राशि एक एस्क्रो खाते में जमा करानी थी।

इस बीच सत्यम के निदेशक मंडल के अध्यक्ष किरण कार्णिक ने सोमवार को कहा कि कंपनी के 31 फीसदी शेयर हासिल करने वाली टेक महिंद्रा मंगलवार को 20 फीसदी अतिरिक्त शेयरों के लिए खुली पेशकश रखेगी।

कार्णिक ने कहा कि सरकार द्वारा सत्यम के बोर्ड में नियुक्त छह निदेशक कंपनी ला बोर्ड की ओर से अगला आदेश मिलने तक अपने पदों पर बने रहेंगे जबकि टेक महिंद्रा बोर्ड में चार नए सदस्य नामित करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+