आरबीआई ने पेश की अर्थव्यवस्था की डरावनी तस्वीर
मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को जारी अपनी 'मैक्रो इकोनॉमिक रिपोर्ट' में अर्थव्यवस्था की डरावनी तस्वीर पेश की है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले महीनों के दौरान अर्थव्यवस्था की स्थिति आशा के प्रतिकूल रहेगी और वैश्विक वित्तीय संकट के बीच विकास की दर निम्न बनी रहेगी।
आरबीआई ने रिपोर्ट में कहा है, "दिसंबर 2008 में आरबीआई द्वारा करवाए गए सर्वेक्षण में वर्ष 2008-09 और 2009-10 में आर्थिक गतिविधियों के सिमटने की बात कही गई है।"
मंगलवार को बैंक की आने वार्षिक समीक्षा से पहले जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2009 में अप्रैल से जून के बीच निजी विनिर्माण सेक्टर में 13.9 फीसदी की गिरावट आएगी। यह जनवरी-मार्च 2009 के बीच आई 20.7 फीसदी की गिरावट से थोड़ा बेहतर है।
रिजर्व बैंक ने कहा है कि वैश्विक आर्थिक संकट के कारण विकास दर में कमी आई है लेकिन सरकार द्वारा घोषित राहत पैकेज से मांग में आ रही कमी को थामने में मदद मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications