भारत ने छोड़ा जासूसी उपग्रह (लीड-1)

इसरो ने सोमवार सुबह 6.15 बजे 300 किलोग्राम के रीसैट-2 को पीएसएलवी के जरिए अंतरिक्ष में भेजा। इसके अलावा शिक्षा उपग्रह अनुसैट (40 किलोग्राम) का भी सफल प्रक्षेपण किया।

रीसैट को इजरायल की मदद से तैयार किया गया है। इसकी खूबी यह है कि यह रात और दिन दोनों में तस्वीरें खींच सकता है और हर मौसम में काम करेगा। इसकी मदद से भारत पड़ोसी देशों पाकिस्तान और अफगानिस्तान के पर्वतीय इलाकों पर नजर रखने में सक्षम रहेगा।

इसरो के अध्यक्ष जी. माधवन नायर ने कहा, "यह देश के लिए नए साल का बेहतरीन तोहफा है। हम बहुत खुश हैं। दोनो ही उपग्रह कक्षा में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिए गए।"

उधर, अनुसैट को अन्ना विश्वविद्यालय की ओर से तैयार किया गया है। यह वहां संदेशों को जमाकर भेजने का काम करेगा।

माधवन ने कहा कि वर्ष 2009 इसरो के लिए बहुत विशेष होने जा रहा है। इस साल कई उपलबधियां दर्ज होंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+