उत्तर कोरिया परमाणु संपन्न राष्ट्र : अलबरदेई (लीड-1)
बीजिंग, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निरीक्षण संस्था अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महासचिव मुहम्मद अलबरदेई ने कहा कि उत्तर कोरिया को एक परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र माना जाना चाहिए।
उत्तर कोरिया द्वारा आईएईए के निरीक्षकों को देश छोड़ने का आदेश देने के चार दिन बाद बीजिंग में अलबरदेई ने कहा कि अपने प्रमुख परमाणु संयंत्र को उत्तर कोरिया महीनों के भीतर फिर आरंभ कर सकता है।
उन्होंने कहा कि इसलिए उत्तर कोरिया पर जितना शीघ्र संभव हो वार्ता में वापस लौटने के लिए दबाव डालना चाहिए।
अलबरदेई ने कहा कि यह तथ्य है कि उत्तर कोरिया के पास परमाणु हथियार हैं। उल्लेखनीय है उत्तर कोरिया ने वर्ष 2006 में एक परमाणु परीक्षण किया था।
अलबरदेई ने कहा कि वह किसी भी देश को परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्र के रूप में स्वीकार करना पसंद नहीं करते लेकिन हमें वास्तविकता का सामना करना होगा।
उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया सहित दुनिया में इस समय नौ परमाणु शक्तियां हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications