अमर्त्य सेन ने मुलायम से कहा, अंग्रेजी पर मत लगाओ प्रतिबंध
लंदन, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रख्यात अर्थशास्त्री व नोबल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने उत्तर प्रदेश में अंग्रेजी पर प्रतिबंध लगाए जाने संबंधी समाजवादी पार्टी (सपा) के घोषणापत्र के लिए पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की आलोचना की है।
उन्होंने कहा है कि ऐसे किसी भी कदम से समाज के विभिन्न वर्गो में सिर्फ खाइयां ही बढेंगी।
सेन ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, "मैं नहीं जानता कि मुलायम के दिमाग में क्या बातें हैं। अंग्रेजी दुनिया भर में बोली जाती है। मुझे तो समझ में नहीं आ रहा कि आखिर उन्हें दिक्कत क्या है।"
उन्होंने कहा, "70 के दशक के आखिर में वामपंथियों ने भी पश्चिम बंगाल में अंग्रेजी की जगह बांग्ला पर जोर देने का ऐसा ही प्रयास किया था।"
सेन ने कहा कि जिंदगी के हर मोड़ पर आज अंग्रेजी की जरूरत पड़ती है। इंटरनेट से लेकर नौकरी ढ़ूंढने तक में। ऐसे किसी भी प्रयास से समाज के विभिन्न वर्गो में खाइयां ही बढें़गी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications