जीएसएम सेवा में 2 अरब डॉलर का निवेश करेगी टाटा टेलीसर्विसेज (लीड-1)
कंपनी के प्रबंध निदेशक अनिल सरदाना ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हम अगले कुछ सप्ताह में जीएसएम सेवा आरंभ कर देंगे।" उन्होंने बताया कि इसके लिए दो अरब डॉलर की रकम एकत्रित कर ली गई है। उन्होंने लांचिंग के लिए किसी नियत तिथि की घोषणा नहीं की।
इसके साथ ही रिलायंस कम्युनिकेशंस (आर कॉम) के बाद टाटा दूसरी ऐसी निजी कंपनी हो जाएगी जो सीडीएमए और जीएसएम सेवा प्रदान करती है।
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) पहले से ही दोनों सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं।
कंपनी ने सोमवार को क्वि कफाइंडर नामक एक नई सेवा भी शुरू की जिसकी मदद से ग्राहक अपने वाहनों की स्थिति और उद्योगपति अपने माल आदि की ढुआई के दौरान उसकी वास्तविक स्थिति जान सकेंगे।
इस सेवा की शुरुआत मुंबई, पुणे, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर और अहमदाबाद में की गई। अभी यह सेवा ब्लैकबेरी 8830 और मोटोरेजर वी3 मोबाइलों में ही उपलब्ध है जिसे बाद में अन्य सेटों पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications