लालू और पासवान एक ही थैली के चट्टे-बट्टे : नीतीश
चुनाव प्रचार के लिए निकलने से पहले पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने दोनों नेताओं पर छद्म धर्मनिरपेक्षता का आरोप लगाते हुए कहा कि ये दोनों नेता तनाव फैला कर राजनीति करने में विश्वास करते हैं।
नीतीश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ सरकार चलाते हुए उन्होंने अल्पसंख्यकों के लिए कई विकास योजनाएं शुरू की। उन्होंने कहा कि राजद और लोजपा के नेता अल्पसंख्यकों के खिसकते वोट के कारण हताश हो गए हैं।
बिहार कांग्रेस द्वारा लालू और पासवान के केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफे की मांग पर उन्होंने कहा कि केवल इस्तीफ मांगने से कुछ नहीं होगा, कांग्रेस को यह भी बताना होगा कि इतने दिनों तक वह ऐसे नेता का कवच क्यों बनी रही। भागलपुर दंगे में लालू की तत्कालीन सरकार की भूमिका की जांच के संदर्भ में उन्होंने कहा कि अगर शिकायत मिलेगी तो नियम के अनुसार जांच करवाई जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications