पहले कारोबारी दिन शेयर बाजारों में गिरावट (राउंडअप)
शेयर बाजारों ने पहले सत्र में बढ़त के साथ कारोबार किया जबकि दूसरे सत्र में इनमें गिरावट आई। सेंसेक्स के धातु, पूंजीगत वस्तुओं, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं, रियल्टी और बिजली सेक्टर के सूचकांकों में बढ़त और बैंकिंग, दैनिक उपयोग की उपभोक्ता वस्तुओं तथा तेल एवं गैस सेक्टर के सूचकांकों में गिरावट आई।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' सोमवार को पिछले बंद के मुकाबले 42.01 अंकों की तेजी के साथ 11,065.10 पर खुला। कारोबार के अंत में यह 43.59 अंक गिरकर 10,979.50 पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने आज 11,209.66 के ऊपरी और 10,863.23 के निचले स्तर पर कारोबार किया।
मिडकैप व स्मालकैप सूचकांकों में आज बढ़त का रुख रहा। मिडकैप सूचकांक जहां 56.31 अंकों की तेजी के साथ 3,528.91 पर बंद हुआ वहीं स्मालकैप सूचकांक 59.59 अंकों की बढ़त के साथ 4,011.15 पर रहा।
बीएसई में आज आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, आईटीसी, एनटीपीसी, टाटा पॉवर और रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयरों की बिकवाली हुई जबकि लार्सन एंड टूब्रो (एल एंड टी), भारती, रिलायंस इंफ्रास्टक्च र, स्टरलाइट, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और एसीसी कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' पिछले बंद के मुकाबले 0.35 अंकों की तेजी के साथ 3,384.75 पर खुला। कारोबार के अंत में निफ्टी 7.30 अंक नीचे 3,377.10 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने आज 3,441.10 के ऊपरी और 3,339.45 के निचले स्तर पर कारोबार किया।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और यहां 1,498 कंपनियों के शेयरों की कीमतें उछलीं जबकि 1,032 कंपनियों के शेयरों की कीमतें नीचे आईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications