Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बेल्लारी में भी करना पड़ रहा है कांग्रेस को संघर्ष

बेल्लारी, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक का बेल्लारी संसदीय क्षेत्र यूं तो लंबे समय से कांग्रेस का गढ़ रहा है लेकिन मौजूदा चुनाव में उसे यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मजबूत चुनौती मिल रही है।

परिसीमन के बाद बदले परिदृश्य के मद्देनजर कांग्रेस ने चित्रदुर्ग के वर्तमान सांसद एन. वाई. हनुमनथप्पा को यहां से चुनाव मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला भाजपा की बी. शांता से है। शांता राज्य में भाजपा की एकमात्र महिला उम्मीदवार हैं।

शांता पहली बार चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रही हैं। वह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बी. श्रीरामुल्लु की बहन हैं।

राजनीतिक विश्लेषक एस. शंकरप्पा कहते हैं, "2004 का लोकसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस को वापसी करने में बहुत मशक्कत करनी पड़ेगी। इस संसदीय क्षेत्र की आठ विधानसभा सीटों में सात पर भाजपा का कब्जा है। सबसे बड़ा कारण है कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया ने यहां से चुनाव जीतने के बाद अमेठी को अपना राजनीतिक ठिकाना बना लिया, जिसको यहां के लोग धोखा मानते हैं।"

उल्लेखनीय है कि बेल्लारी पहली बार तब चर्चा में आया था जब सोनिया गांधी ने 1999 में यहां से चुनाव लड़ने का फैसला किया था। भाजपा ने सुषमा स्वराज को सोनिया के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा था। बेल्लारी में 23 अप्रैल को चुनाव होने हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+