आतंकवाद के खात्मे के लिए बसपा उठाएगी कड़े कदम

लखनऊ, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को यदि केंद्र की सत्ता मिलती है तो वह आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़ से मिटाने के लिए ठोस कदम उठाएगी।

अंबेडकरनगर जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा, "बसपा को यदि केंद्र में सरकार बनाने का जनादेश मिला तो वह आतंकवाद और नक्सलवाद को समूल नष्ट करने के लिए कड़े कदम उठाएगी।"

राजनीतिक दलों द्वारा बड़े पैमाने पर फिल्मी सितारों को चुनाव अभियानों में उतारने की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, "हमारे राजनीतिक विरोधी बड़ी संख्या में कलाकारों से चुनाव प्रचार करवा रहे हैं। जनसभाओं में भीड़ इकट्ठा करने के लिए वे फर्जी गांधीगिरी का भी सहारा ले रहे हैं लेकिन वे जनसभाओं में जुट रही भीड़ को वोट में तब्दील करा पाने में सफल नहीं होंगे।"

मायावती ने कांग्रेसनीत केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, "संप्रग सरकार ने राज्य के विकास को पूरी तरह नजरअंदाज किया है। मैंने राज्य के विकास के लिए बार-बार 80,000 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज मांगा लेकिन अभी तक हमारी इस मांग को पूरा नहीं किया जा सका है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+