जमैका में अपहरणकर्ता ने यात्रियों को छोड़ा, चालक दल बंधक (लीड-3)
समाचार एजेंसी डीपीए ने टेलीविजन समाचार चैनल सीएनएन के हवाले से बताया कि रविवार रात संगस्टर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बंधक बनाए गए बोइंग 737 विमान के सभी यात्री मुक्त हो गए हैं लेकिन चालक दल अभी बंधक है।
चैनल के मुताबिक पुलिस ने विमान को घेर रखा है और अपहरणकर्ता से बातचीत की जा रही है। चैनल ने रेडियो जमैका के हवाले से बताया कि अभी तक अपहरणकर्ता की मांगों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है जबकि अन्य मीडिया रपटों के अनुसार वह क्यूबा जाना चाहता है।
रिपोर्ट के मुताबिक यह विमान मोंटेगो बे के सैंगस्टर हवाई अड्डे से यह विमान कनाडा के लिए उड़ान भरने वाला था।
स्थानीय समाचार पत्र 'द ग्लीनर' के ऑनलाइन संस्करण के मुताबिक रविवार रात 11 बजे एक बंदूकधारी गलत पहचान संबंधी दस्तावेजों के साथ विमान में चढ़ गया और बंधक बनाने से पहले उसने यात्रियों को लूटना आरंभ कर दिया।
पत्र ने हवाई अड्डे के एक कर्मचारी के हवाले से बताया कि बंधक बनाने वाला लातिन अमेरिकी मूल का हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications