इंदिरा गांधी मेरी आदर्श : प्रियंका
इंदिरा गांधी के साथ बिताए गए बचपन के दिनों के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका ने एक टेलीविजन चैनल से कहा, "लोग उन्हें बेशक एक कड़े निर्णय लेने वाली नेता के रूप में जानते थे लेकिन मेरे और राहुल के लिए वे बेहद विनम्र और प्यारी थीं। उन दिनों वे मेरी आदर्श हुआ करती थीं।"
ज्ञात हो कि प्रियंका अमेठी में अपने भाई व कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के लिए इन दिनों चुनाव प्रचार कर रही हैं।
प्रियंका ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके सक्रिय राजनीति से दूर रहने के लिए उनका परिवार जिम्मेदार नहीं है।
उन्होंने कहा, "मैं खुद सक्रिय राजनीति में आना नहीं चाहती। यदि मैं आई भी तो मुझे मेरे परिवार को पूरा समर्थन मिलेगा। लेकिन मैं आना ही नहीं चाहती।"
राहुल द्वारा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मंत्रिमंडल में कोई पद स्वीकार नहीं करने के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका ने कहा, "यह तो पूरी तरह राहुल पर निर्भर है। वह जो कर रहे हैं वह बेहद महत्वपूर्ण है। उन्हें लगता है कि पार्टी को मजबूत करने के लिए युवक कांग्रेस में लोकतंत्र स्थापित करना बहुत जरूरी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications