जद(यू) प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्ज

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी विधानसभा क्षेत्र के जद (यु) विधायक और पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने रविवार रात कांटी थाना क्षेत्र में शुक्ला और उनके समर्थकों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है।
समर्थकों में हुई मारपीट
पुलिस के अनुसार रविवार को कांटी थाना क्षेत्र के मधुवन गांव में अजीत कुमार तथा शुक्ला के समर्थक आपस में भिड़ गये। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
मुजफ्फरपुर के पुलिस अधीक्षक सुधांशु कुमार ने सोमवार को बताया कि रविवार रात दर्ज मामले में विधायक अजीत कुमार ने आरोप लगाया है कि शुक्ला और उनके समर्थक उन्हें चुनाव प्रचार में साथ चलने को कह रहे थे परंतु वह जाना नहीं चाह रहे थे। इसी कारण हथियारों से लैस शुक्ला और उनके समर्थकों ने मारपीट प्रारंभ कर दी।
इधर, शुक्ला इन सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि अजीत कुमार किसी दूसरे पार्टी में जाने की योजना बना रहे हैं, फिर भी वह हमारे लिए अभिभावक की तरह हैं। उन्होंने कहा, "हमें उनसे कोई शिकायत नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications