गर्मी ने बढ़ाई चुनाव प्रचारकों की परेशानी

जनता दल (युनाइटेड) (जद-यु) के एक नेता की मानें तो दोपहर में बड़े नेता तो हेलीकॉप्टर से सभा स्थल पर पहुंच रहे हैं लेकिन गरमी के मौसम में सभा में भीड़ जुटा पाना स्थानीय नेताओं के लिए बड़ी समस्या है।

गांवों में दौरा करने के बाद राजधानी पहुंचने वाले नेताओं के चेहरे पर भी धूप का प्रभाव और थकान साफ झलक रही है।

जद-यु के प्रवक्ता विजय कुमार चौधरी भी मानते हैं कि गरमी के कारण चुनाव प्रचार के लिए समय में परिवर्तन तो करना ही पड़ रहा है। उन्होंने आईएएनएस को बताया कि नेताओं के कद के अनुसार अब प्रचार का समय निर्धारित किया जा रहा है। सुबह और शाम के प्रचार पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। हालांकि वह यह भी कहते हैं कि गरमी का असर चुनाव प्रचार पर नहीं पड़ने दिया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता विजय कुमार झा भी मानते हैं कि चुनाव प्रचार में गरमी का असर दिख रहा है।

कांग्रेस के उमाकांत सिंह भी स्वीकार कहते हैं कि गरमी के कारण सभाओं में कम भीड़ जुट रही है। उनका कहना है कि अगर लोग सभाओं में आ भी रहे हैं तो वे पेड़ और दीवार खोजकर उसकी ओट ले लेते हैं।

प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं को गरमी के कारण ज्यादा फजीहत उठानी पड़ रही है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रखंड स्तर के एक कार्यकर्ता का कहना है कि एक तो सभा में भीड़ नहीं जुट पा रही है और दूसरी तरफ दही, सत्तु, कोल्ड ड्रिंक सहित बाहर से आने वाले नेताओं के मिनरल वाटर पर खर्च भी बढ़ता जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+