तमिलनाडु में होगा नए जासूसी विमानों का ठिकाना
नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। इस वर्ष की शुरुआत में अमेरिका से 2.1 अरब डॉलर में खरीदे गए जासूसी विमानों पी8-1 को भारतीय नौसेना के तमिलनाड़ स्थित एयरबेस पर तैनात किया जाएगा ताकि देश की तटीय सीमा की भलीभांति निगरानी की जा सके।
ये विमान रूसी विमानों टुपोलव-142 का स्थान लेंगे जो अब तक समुद्री तटों की निगरानी का काम कर रहे हैं। टीयू-142 विमानों को 30 मार्च 1988 को गोवा में नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया था।
नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम गुप्त रखने के अनुरोध के साथ आईएएनएस को बताया, "विमानों को अरक्कोनम में नौसेना के राजाली हवाई ठिकाने पर रखा जाएगा। लंबा रनवे होने के कारण इस का चुनाव किया गया है।"
उल्लेखनीय है कि पी8-1 विमान देश की 7,516 किलोमीटर लंबी तटीय सीमा की रक्षा के लिए बनी नौसेना की त्रिस्तरीय निगरानी व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications