पप्पू यादव से मेरी जान को खतरा: माधवी सरकार
माधवी सरकार ने आईएएनएस को बताया, "मैंने निर्वाचन आयोग से कहा है कि जमानत पर रिहा पप्पू यादव से मेरी जान को खतरा है। मुझे कुछ भी हो सकता है। यहां तक कि स्थानीय पुलिस भी लाचार है।"
उल्लेखनीय है कि अजीत सरकार की 14 जून 1998 को पूर्णिया शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में निचली अदालत ने पिछले वर्ष पप्पू यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी लेकिन दो माह पूर्व पटना उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।
माधवी सरकार ने कहा, "पप्पू यादव पूर्णिया की शांति के लिए गंभीर खतरा हैं। यदि वह जेल से बाहर रहेंगे तो पूर्णिया में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव नहीं हो पाएगा।"
पप्पू यादव मधेपुरा से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सासंद हैं लेकिन इस बार वह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। पटना उच्च न्यायालय ने उनकी वह याचिका खारिज कर चुका है, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ हत्या के मामले की सजा स्थगित करने का अनुरोध किया था। ताकि वह चुनाव लड़ सके।
पप्पू यादव ने राजद से और उनकी पत्नी रंजीता रंजन ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) से नाता तोड़ लिया है। रंजीता सुपौल संसदीय सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार बन गई है। वही पप्पू यादव की मां शांति प्रिया देवी पूर्णिया संसदीय सीट से कांग्रेस के समर्थन में निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications