कड़ा पहनने के कारण निष्कासित करने वाले स्कूल पर भारी जुर्माना
एबरडेयर गर्ल्स स्कूल ने एक 15 वर्षीय सिख छात्रा सारिका वाटकिंस-सिंह को कड़ा पहनने के कारण प्रतिबंधित कर दिया था। समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' ने सोमवार को कहा कि अदालत ने न केवल छात्रा पर लगे प्रतिबंध को हटाया वरन स्कूल को भारी कानूनी खर्च की रकम भी देने का आदेश दिया।
स्कूल अब भारी कानूनी खर्च के भुगतान के लिए जूझ रहा है,जिसमें छात्रा की ओर से मामले को उठाने वाले मानवाधिकार संगठन 'लिबर्टी' को किया जाने वाला भुगतान भी शामिल है। स्कूल का खुद का कानूनी खर्च 76,000 पाउंड है।
पिछले वर्ष के आरंभ में स्कूल में कड़ा पहनना बंद करने से इंकार करने के कारण सारिका को निष्कासित का दिया गया था। स्कूल ने किसी भी नस्लीय भेदभाव से इंकार किया लेकिन छात्रा को नौ सप्ताह तक निष्कासित रहना पड़ा।
स्थानीय कानूनी परिषद की सलाह को अनदेखा करते स्कूल मामले को उच्च न्यायालय में ले गया। पिछले वर्ष जून में तीन दिन की सुनवाई के बाद छात्रा का निष्कासन गैरकानूनी घोषित कर दिया गया।
स्कूल का वार्षिक बजट 22 लाख पाउंड है और उसने पहले ही लिबर्टी को 60,000 पाउंड का भुगतान कर दिया है लेकिन 80,000 पाउंड के अतिरिक्त बिल पर विवाद था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications