करुणानिधि ने अब लिट्टे को आतंकवादी संगठन कहा

चेन्नई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.करुणानिधि ने सोमवार को अपनी बात से पलटते हुए कहा कि श्रीलंका का तमिल विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे)दरअसल एक आतंकवादी संगठन है। महज एक ही दिन पहले उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लै प्रभाकरन आतंकवादी नहीं है।

रविवार को करुणानिधि के बयान पर तमिलनाडु में उठे राजनीतिक बवंडर के बाद सोमवार को द्रविड़ मुóोत्र कषगम (द्रमुक) प्रमुख ने कहा कि लिट्टे शुरूआत में एक मुक्ति संगठन था, लेकिन बाद में वह आतंकवादी संगठन में परिवर्तित हो गया।

समाचार चैनल 'टाइम्स नाउ' ने करुणानिधि के हवाले से कहा,,"उन्होंने शुरुआत एक आतंकवादी संगठन के रूप में नहीं की। उन्होंने एक मुक्ति संगठन के रूप में शुरुआत की लेकिन अब वे आतंकवादी संगठन में बदल गए हैं।"

करुणानिधि ने इस पर भी जोर दिया कि लोग वर्ष 1991 में श्रीपेरूम्बदूर में एक चुनाव रैली में लिट्टे के एक आत्मघाती हमलावर के हाथों पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या को भूले नहीं हैं।

मुख्यमंत्री ने तमिल में बोलते हुए कहा कि एक दैनिक ने एक दिन पहले उनकी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया।

करुणानिधि ने यह भी कहा कि वह श्रीलंका में लगातार युद्धविराम के लिए कहते रहेंगे, जहां सेना लिट्टे के अंतिम गढ़ मुल्लइतिवु में उसके सफाए की तैयारी में है।

उल्लेखनीय है कि रविवार को करुणानिधि ने एक अन्य टेलीविजन चैनल पर यह कहा कि वह प्रभाकरन को आतंकवादी नहीं मानते और वह उनका दोस्त है। उन्होंने यह भी कहा कि श्रीलंका में तमिलों का स्वतंत्र राज्य स्थापित करने का लिट्टे का उद्देश्य सही है परन्तु उसका रास्ता गलत है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+