मप्र के चुनावी मैदान में है पूर्व राजघरानों के 5 सदस्य

भोपाल, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। राजशाही भले ही खत्म हो गई हो लेकिन पूर्व राजघरानों के सदस्यों में शासन की ललक बरकरार है और इसके लिए वे चुनावी राजनीति का भी सहारा ले रहे हैं। मध्य प्रदेश की पांच लोकसभा सीटें ऐसी हैं जहां से पूर्व राजघरानों के सदस्य अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

ग्वालियर के पूर्व राजघराने के सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के टिकट पर एक बार फिर गुना संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं। इससे पहले भी केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य इसी सीट से दो बार लोकसभा पहुंच चुके हैं।

अपने पिता माधवराव सिंधिया की आकस्मिक मृत्यु के बाद ज्योतिरादित्य ने राजनीति में कदम रखा था। वर्ष 2001 में उनके पिता की मौत एक हेलीकॉप्टर हादसे में गई थी।

ज्योतिरादित्य की बुआ और सिंधिया घराने की दिवंगत राजमाता विजयाराजे सिंधिया की छोटी बेटी यशोधरा राजे सिंधिया भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर ग्वालियर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और राजगढ़ के पूर्व राजघराने के सदस्य लक्ष्मण सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से वह मौजूदा सांसद हैं।

रीवा के पूर्व राजघराने के वारिस पुष्पराज सिंह समाजवादी पार्टी के टिकट पर रीवा संसदीय क्षेत्र से चुनावी मैदान में हैं।

केंद्रीय मानव संसाधान विकास मंत्री अर्जुन सिंह की पुत्री और चुरहट के पूर्व राजघराने की सदस्य वीना सिंह सीधी संसदीय क्षेत्र से पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट पर कांग्रेस ने इंद्रजीत पटेल को उम्मीदवार बनाया है और अर्जुन सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी का चुनाव प्रचार करने का एलान किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+