उत्तर कोरिया परमाणु मसले का हल सिर्फ बातचीत से संभव : अलबरदेई
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बीजिंग में परमाणु ऊर्जा पर एक सम्मेलन के दौरान अलबरदेई ने संवाददाताओं से कहा कि इस मुद्दे को सुलझाने का केवल बातचीत ही एक रास्ता है।
उन्होंने कहा कि ईरान, उत्तर कोरिया और क्यूबा के साथ ऐसे मामले सुलझाने के लिए शक्ति प्रदर्शन के बजाए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के माध्यम से बातचीत होनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि उत्तर कोरिया ने पिछले मंगलवार को आईएईए के निरीक्षकों को अपना काम रोक कर जितनी जल्दी हो सके देश छोड़ने के लिए कहा था। यह कदम उत्तर कोरिया ने सुरक्षा परिषद द्वारा उसके पांच अप्रैल के रॉकेट प्रक्षेपण की निंदा करने के एक दिन बाद उठाया था।
उत्तर कोरिया का दावा है कि रॉकेट प्रक्षेपण एक उपग्रह को अंतरिक्ष में स्थापित करने के लिए था, वहीं जापान,अमेरिका और दक्षिण कोरिया इसे बैलिस्टिक मिसाइल की तकनीक के निर्माण की तैयारी के रूप में देखते हैं।
अलबरदेई ने उम्मीद जताई कि आईएईए को उत्तर कोरिया में काम करने की अनमुति मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications