पाक में विस्फोट, 31 लोगों की मौत

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के दोआब शहर में एक आत्मघाती हमलावर ने सैनिकों को ले जा रहे वाहनों को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें 25 सैनिक और दो नागरिक मारे गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हमले में 60 से अधिक सुरक्षाकर्मी और तीन नागरिक घायल हो गए।
सेना के 10 वाहनों को क्षति
दोआब के पुलिस उपाधीक्षक फरीद खान ने बताया कि आत्मघाती हमले में सेना के 10 वाहनों को क्षति पहुंची। हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। तालिबान के एक प्रवक्ता ने पाकिस्तानी मीडिया से कहा कि जब तक जनजातीय इलाकों में अमेरिका मिसाइल हमला करता रहेगा तब तक वह इस तरह का हमला करता रहेगा।
दूसरी ओर खैबर जनजातीय इलाके में हुए बम विस्फोट में एक आतंकवादी समेत चार लोगों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications