नेटो सैनिकों ने समुद्री लुटेरों को भगाया

नेटो सैनिकों ने समुद्री लुटेरों को भगाया

लुटेरों से निपटने के लिए नेटो सेना को रात भर कार्रवाई करनी पड़ी.

नेटो का कहना है कि लुटेरों ने एमवी फ़्रंट आरडेन नामक जहाज़ पर हमला किया लेकिन कनाडा के एक युद्धक जहाज़ पर जा रहे सैनिकों ने हमला नाकाम कर कुछ समुद्री लुटेरों को पकड़ लिया.

बाद में सैनिकों ने इन लुटेरों को छोड़ दिया क्योंकि कनाडा के क़ानून के अनुसार इन डाकुओं पर अभियोग नहीं चलाया जा सकता था.

इससे पहले शनिवार को भी नेटो सेना में शामिल नेदरलैंड्स के कमांडो सैनिकों ने यमन में कार्रवाई कर 20 बंधकों को छुड़ाया था लेकिन उनको बंधक बनानेवाले लुटेरों को भी उनको बाद में क़ानूनी बाधाओं के कारण छोड़ना पड़ा.

हमला विफल

हमने उनका रास्ता रोक लिया. हम अचानक बहुत तेज़ी से उनके सामने आ गए और हम में उनसे ज़्यादा कौशल था एलेक्ज़ेंडर, पुर्तगाली लेफ़्टिनेंट कमांडर

हमने उनका रास्ता रोक लिया. हम अचानक बहुत तेज़ी से उनके सामने आ गए और हम में उनसे ज़्यादा कौशल था

रविवार के हमले में अमरीकी फ़ौज भी शामिल थी. टैंकर पर हमला करनेवाले लुटेरों के ख़िलाफ़ अमरीकी सेना ने रॉकेट चालित हथगोलों का इस्तेमाल किया.

पुर्तगाली लेफ़्टिनेंट कमांडर एलेक्ज़ेंडर ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि हमलावर बार-बार जवाबी कार्रवाई के बाद ही रुके थे.

उन्होंने कहा कि हमलावारों को छोड़ने से पहले पूछताछ की गई और हथियार क़ब्ज़े में ले लिए गए.

कनाडा के युद्धपोत के प्रवक्ता ने बताया कि इस कार्रवाई के लिए जहाज़ मे बिल्कुल अंधेरा रखा गया था ताकि हमलावरों के घेरा जा सके.

उन्होने कहा, “हमने उनका रास्ता रोक लिया. हम अचानक बहुत तेज़ी से उनके सामने आ गए और हम में उनसे ज़्यादा कौशल था.”

ग़ौरतलब है कि हाल के हफ़्तों में सोमालिया के निकट दुनिया के व्यस्ततम जल क्षेत्रों में गिने जानेवाले इलाक़े में विदेशी नौसेनाओं की कड़ी गश्त के बावजूद समुद्री लुटेरों के हमलों में तेज़ी आई है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+