पाक चरमपंथियों पर 'अमरीकी हमला'

Pakistani Security

पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी इलाक़े में संदिग्ध अमरीकी हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि इससे पहले तालिबान के हमले में 27 लोग मारे गए. स्थानीय सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि अमरीकी विमानों ने अफ़गानिस्तान की सीमा से लगे दक्षिणी वज़ीरिस्तान इलाक़े में तालिबान चरमपंथियों को निशाना बनाते हुए हमले किए थे.

यह इलाक़ा तालिबान चरमपंथी बैतुल्लाह महसूद का गढ माना जाता है. हमले में पांच लोग घायल भी हुए हैं. अमरीकी हमले ऐसे समय में हुए हैं जब शनिवार को तालिबान ने हांगू शहर में एक चेकनाके के पास आत्मघाती विस्फ़ोट किया था जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई थी.

ड्रोन हमला

पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाक़ों में मिसाईल हमले होते रहे हैं और इसके लिए पाकिस्तान अमरीका पर आरोप लगाता रहा है. हालांकि रविवार को हुए हमले के बारे में अमरीका ने कोई पुष्टि नहीं की है.स्थानीय प्रशासन के अधिकारी शहाब अली शाह ने संवाद समिति एएफपी से कहा, '' ये हमला चालक रहित विमान ( ड्रोन) से किया गया था. ''

संवाददाताओं के अनुसार दक्षिणी वज़ीरिस्तान तालिबान और अल क़ायदा लड़ाकूओं का गढ़ है जो अमरीकी और नैटो सैनिकों से लड़ने के लिए अफ़गानिस्तान में घुसपैठ करते हैं. अमरीका का कहना है कि वो कार्रवाई तभी कहता है जब उसे चरमपंथियों के बारे में पुख्ता जानकारी मिलती है और इन कार्रवाईयों से चरमपंथी हमले रोकने में मदद मिली है.

हालांकि पाकिस्तान हमेशा से कहता रहा है कि ड्रोन हमलों में उसके कई आम नागरिक मारे जाते हैं और यह पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+