सितंबर तक मंदी से उबर जाएगी दुनिया : पीएम

यहां एक संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं आशा करता हूं कि विश्व अर्थव्यवस्था कुछ हद तक मंदी से सितंबर तक उबर जाएगी और यदि ऐसा होता है तो हम फिर आठ से नौ फीसदी की विकास दर पर लौट जाएंगे, जो पिछले साल भारत के विकास की दर थी।"
वर्तमान आर्थिक संकट के कारण के बारे में पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रमुख देशों द्वारा वित्तीय व्यवस्था को ठीक ढंग से नहीं चलाने के कारण यह संकट पैदा हुई। प्रधानमंत्री यहीं से राज्यसभा से सदस्य हैं और वह यहां एक चुनावी सभा संबोधित करने आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications