अमीरों को और टिकट दें राजनीतिक दल: दीपक भारद्वाज
भारद्वाज बाहरी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। नामांकन के दौरान उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 603 करोड़ रुपये घोषित की थी।
आईएएनएस के साथ बातचीत में भारद्वाज ने कहा, "यह अच्छा है कि राजनीतिक पार्टियां चुनावों में अमीरों को टिकट दें। अगर प्रत्याशी अमीर होगा तो वह गरीबों की मदद कर सकता है और विकास कार्य की देखभाल कर सकता है।"
दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक भारद्वाज ने कहा, "मेरा मानना है कि अगर देश में सभी लोग शिक्षित हो जाएंगे तो आरक्षण की जरूरत नहीं पड़ेगी। मेरा सपना है कि भारत में 100 प्रतिशत साक्षरता हो।"
उन्होंने कहा, "राजधानी के द्वारका इलाके में एक विश्वविद्यालय और अन्य शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने की मेरी योजना है ताकि लोग शिक्षा हासिल कर सकें।"
बसपा प्रत्याशी ने कहा, "बहन मायावती एक सेनापति की तरह हैं और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता सैनिक हैं। हमारी पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications