मध्य प्रदेश में करोड़पति उम्मीदवारों के पास भी नहीं है पेनकार्ड

मध्य प्रदेश में 23 अप्रैल को 13 संसदीय क्षेत्रों में चुनाव होने वाले हैं। इन क्षेत्रों में कुल 198 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें से 24 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके पास करोड़ों की संपत्ति है मगर इन करोड़पति उम्मीदवारों में छह ऐसे हैं जो आयकर की चोरी करते है। इन सभी के पास पेन कार्ड तक नहीं है।

एम़ पी़ इलेक्शन वाच की ओर से जुटाई गई जानकारी में बताया गया है कि बालाघाट से कांग्रेस उम्मीदवार विश्वेश्वर भगत के पास कुल दो करोड़ 88 लाख 60 हजार की संपत्ति है मगर पेन कार्ड नहीं है। यही हाल सीधी से निर्दलीय उम्मीदवार महेन्द्र भैया का है। बैतूल से आऱ पी़ आई़ (ए) के प्रत्याशी सुशील कुमार ऐलिस के पास एक करोड़ 36 लाख की संपत्ति है मगर उन्होंने इसका ब्यौरा आयकर विभाग को नहीं दिया है।

इनके अलावा मंडला से कांग्रेस उम्मीदवार बसोरी सिंह, सीधी से इन्द्रजीत कुमार और भोपाल से निर्दलीय उम्मीदवार नारायण सिंह के पास संपत्ति तो करोड़ों की है मगर आयकर विभाग का पेन कार्ड नहीं है। 50 लाख से अधिक की संपत्ति के मालिक बालाघाट के निर्दलीय प्रत्याशी अजहर उल अलीम, बैतूल से कांग्रेस प्रत्याशी ओझा राम और बैतूल से ही निर्दलीय उम्मीदवार शंकर पेंडम भी उसी सूची में शामिल है जिनके पास पेन कार्ड नहीं है।

एम़ पी़ इलेक्शन वाच के संयोजक डॉ़ राकेश रंजन का कहना है कि वे इन लखपति और करोड़पति उम्मीदवारों की शिकायत आयकर विभाग से करेंगे। इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर सूचना के अधिकार के तहत आयकर विभाग से ब्यौरा मांगेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+