पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने रुबिना के पिता से पूछताछ की
खुशी की शिकायत पर पुलिस ने नौ साल की रुबिना और उसके पिता रफीक कुरैशी को थाने में बुलाकर पूछताछ की। निर्मल नगर पुलिस स्टेशन के प्रमुख प्रकाश सालुंखे ने आईएएनएस से कहा, "पूर्व पति द्वारा बेटी को बेचे जाने का षड़यंत्र रचने को लेकर रुबिना की मां काफी आहत है। उसने हमारे थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसकी शिकायत पर हम इस मामले की जांच करेंगे। हमने इस संबंध में रुबिना और उसके पिता से पूछताछ की है।"
सालुखे ने आगे कहा, "जब हमने रुबिना से घटना के बारे में जानना चाहा तो उसे सिर्फ इतना कहा कि वह कहीं नहीं जाना चाहती। रुबिना अपने पिता के साथ रहना चाहती है। इसी तरह रफीक ने भी कहा कि वह अपनी बेटी को बेचने के बारे में सोच भी नहीं सकता।"
इससे पहले, खुशी ने अपने पति द्वारा रुबिना को 'बेचे' जाने की खबरों पर हैरानी जताई। खुशी ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी और रुबिना की बहन ने उन्हें दो सप्ताह पहले ही इस संबंध में जानकारी दी थी लेकिन उन्होंने इस पर यकीन नहीं किया था।
खुशी ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "मेरी बड़ी बेटी साना ने मुझे इस संबंध में दो सप्ताह पहले ही जानकारी दी थी लेकिन मैंने उसकी बातों पर यह सोचकर यकीन नहीं किया था कि मेरा पूर्व पति रफीक कुरैशी ऐसा कर ही नहीं कर सकता है। अब जबकि मेरी बेटी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर हो चुकी है, रफीक उसकी कीमत वसूलना चाहता है।"
ब्रिटेन की वेबसाइट 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' ने एक स्टिंग ऑपरेशन के जरिए यह खुलासा किया है कि रफीक अपनी बेटी नौ साल की बेटी रुबिना को बेचकर अमीर बनना चाह रहा है।
रफीक ने अपनी बेटी के सौदे के बदले फर्जी ग्राहक बनकर आए वेबसाइट के पत्रकारों से दो लाख पाउंड की मांग की थी। रिपोर्टर दुबई के एक अमीर शेख के वेष में रफीक से मिले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications