मैकडोनाल्ड युवाओं को वोट डालने के लिए करेगी प्रोत्साहित (लीड-1)

एक चुनाव अधिकारी ने कहा कि फास्ट फूड बनाने वाली इस अमेरिकी कंपनी ने निर्वाचन आयोग से संपर्क कर युवाओं को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करने का एक नया तरीका सुझाया है। कंपनी के तरीके को आयोग ने सहर्ष स्वीकार कर लिया है।

अधिकारी ने कहा, "यह पहली बार है जब को खुदरा श्रृंखला चलाने वाली कंपनी लोकसभा चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से हमारे साथ काम करने को तैयार है।"

उन्होंने कहा, "यद्यपि, विस्तृत योजना बनाना अभी बाकी है, लेकिन मूल विचार यह है कि मैकडोनाल्ड अपने आउटलेट्स पर प्रचार सामग्री लगाएगी। इनमें से कुछ प्रचार सामग्री कंपनी खुद तैयार करेगी जबकि कुछ को आयोग के साथ मिलकर तैयार किया जाएगा।"

दिल्ली में सात मई को लोकसभा चुनावों के मद्देनजर मतदान होना है। इस लिहाज से मैडोनाल्ड का यह प्रयास विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि राजधानी के अधिकांश युवा मतदान के दिन घरों से बाहर नहीं निकलते हैं।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में मैक्डोनाल्ड के 35 से अधिक रेस्टोरेंट हैं जबकि राजधानी में 18 से 29 साल की उम्र सीमा के 40 लाख के करीब मतदाता हैं, जो अपने-अपने क्षेत्र से खड़े उम्मीदवारों के लिए बहुत बड़ा उम्मीद बन सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+