मध्य प्रदेश में कई कंगाल उम्मीदवार भी मैदान में
मध्य प्रदेश के 29 संसदीय क्षेत्रों में दो चरणों में मतदान होना है। 23 अप्रेल को 13 और 30 अप्रेल को 16 संसदीय क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। 23 अप्रेल को जहां मतदान होना है वहां कुल 198 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इन उम्मीदवारों में 34 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके पास 50 लाख से लेकर 28 करोड़ से अधिक तक की संपत्ति है। वहीं दूसरी ओर सात ऐसे उम्मीदवार हैं जिनके पास एक रुपया तक नहीं है और 14 ऐसे प्रत्याशी है जिनकी कुल संपत्ति 25 हजार रुपये से कम है।
एम़ पी़ इलेक्शन वाच द्वारा जुटाई गई जानकारी में बताया गया है कि बालाघाट के निर्दलीय प्रत्याशी जितेन्द्र मेश्राम और संदीप संतराम, छिन्दवाड़ा से निर्दलीय प्रत्याशी आजाद चन्द्रशेखर, धनराज व शोएब खान, होशंगाबाद से निर्दलीय प्रत्यायाी भारत कुमार व राखी गुप्ता के पास कोई संपत्ति नहीं है। इनके पास एक रुपया तक नहीं है मगर इन्होंने जमानत राशि कहां से जुटाई है इसका कोई खुलासा नहीं किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications