भाजपा की विकास और जनकल्याण में रूचि नहीं : राहुल
मध्य प्रदेश के पन्ना शहर में खजुराहो संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार राजा पटैरया के समर्थन में रविवार को आयोजित जनसभा में राहुल गांधी ने भाजपा और प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि वह केन्द्र द्वारा गरीब और आदिवासियों के लिए बनाई गई योजनाओं के लिए दी जाने वाली राशि का ठीक तरह से इस्तेमाल नहीं कर रही है। हालत यह है कि केन्द्र से भेजे जाने वाले एक रुपए में से 90 पैसे उन लोगों तक पहुंच ही नहीं पाते जिनके लिए यह राशि भेजी जाती है।
राहुल गांधी ने कंधार की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि आतंकवादियों के सामने तत्कालीन सरकार ने किस तरह घुटने टेके थे। उन्होंने कहा कि मुम्बई हमलों के बाद भारत ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया है। इसी का नतीजा है कि पाकिस्तान को स्वीकारना पड़ा है कि मुम्बई पर हमला करने वाले आतंकवादी उसी के देश के थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications